वारासिवनी: रक्षाबंधन पर बाजार राखी की दुकानों से गुलजार, बहनों ने भाइयों के लिए खरीदी राखी, मिठाई और फल
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर का बाजार दिनभर गुलजार रहा। जगह-जगह राखी की आकर्षक दुकानें सजी रहीं, जहां बहनों ने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी राखियां खरीदीं। मिठाई और फल की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। पर्व को लेकर बाजार में सुबह से शाम तक चहल-पहल और उत्साह का माहौल नजर आया।