गुना नगर: आस्था: मन्नत पूरी होने पर आरोन के कुमरयाई गांव से हनुमान टेकरी धाम तक दंडवत करते जा रहा परिवार
गुना में आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। मन्नत पूरी होने पर आरोन तहसील के कुमरयाई गांव से एक परिवार गुना के हनुमान टेकरी धाम तक दंडवत करते जा रहा है। 26 जनवरी को आरोन गुना मार्ग पर परिवार ने कहा, 5, 6 दिन से घर से निकले हैं अगले दिन पहुंचेंगे। परिवार ने कहा, मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते हुए हनुमान टेकरी धाम पर मत्था टेकेंगे।