गुना नगर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन विभाग के स्टोर का किया निरीक्षण, निर्वाचन सामग्री का लिया जायजा
गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने निर्वाचन विभाग के स्टोर का निरीक्षण किया। 26 जनवरी को दी जानकारी में बीते रोज कलेक्टर ने निर्वाचन विभाग के वर्षों से सुरक्षित रखी रिकॉर्ड निर्वाचन सामग्री की समीक्षा की। सुरक्षा रिकॉर्ड संधारण आदि को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।