गुना नगर: जयस्तम्भ चौराहा स्थित पवन श्री मांगलिक भवन से विवाह समारोह में चोर बाइक ले भागा, थाने में शिकायत दर्ज
गुना शहर के जयस्तम्भ चौराहा क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सकतपुर निवासी मुरारी कुशवाह (45) ने बताया कि वह दोपहर करीब 3 बजे पवनश्री मांगलिक भवन में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बाहर लॉक कर खड़ी उनकी काले रंग की हीरो होंडा प्लस बाइक 15 मिनट में चोरी हो गई। पुलिस जांच कर रही है।