मोनिका पठानिया ने जताया मतदाताओं का आभार
परागपुर ।। News123 ।। परागपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जम्बल के वार्ड नंबर-16 से बीडीसी सदस्य पद पर विजयी रहीं मोनिका पठानिया पत्नी तरसेम पठानिया ने क्षेत्र की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगी।
मोनिका पठानिया ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह सभी लोगों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत क्षेत्र की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।
उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और चुनाव अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।