हनुमानगढ़: हिंदी में बढ़े विधिक कार्य से आमजन को अधिकारों की समझ में होगी आसानी, न्यायालयों में हिंदी भाषा के इस्तेमाल पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला न्यायिक अधिकारियों एवं महिला अधिवक्ताओं की बैठक हुई।इसमें न्यायालयों में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग,जन-जन के लिए विधिक दस्तावेजों एवं कानूनों का हिंदी में सरलीकरण,हिंदी में विधिक कार्य के माध्यम से वंचित एवं हाशिए के समुदायों के सशक्तिकरण,मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।