अल्बर्ट एक्का (जारी): भीषण गर्मी से राहत पाने नदी पहुंचे बच्चे, जलाशय में की जमकर मस्ती
जारी प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को बच्चों ने नदी और जलाशय में उतरकर गर्मी से राहत पाई। रविवार को बड़ी संख्या में बच्चे जलाशय में नहाते और पानी में खेलते नजर आए। कई घंटों तक बच्चों ने पानी में जमकर मस्ती की, जिससे उन्हें तेज गर्मी से काफी राहत मिली। इन दिनों क्षेत्र में तापमान बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।