अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले मुख्य दीपोत्सव से पहले रुदौली विधानसभा के मां कामाख्या धाम में भव्य दीपोत्सव मनाया गया।*
आदि गंगा गोमती के तट पर आयोजित छठे दीपोत्सव में 1 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए।
मां कामाख्या धाम में इस बार पिछले वर्ष के दीप प्रज्वलन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया।
दीपोत्सव का आयोजन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया, पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र के युवाओं, मां भक्तों और स्थानीय लोगों ने दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां कीं, विधायक रामचंद्र यादव ने आयोजन की सफलता का श्रेय क्षेत्रवासियों और मां भक्तों को दिया।
विधायक ने कहा कि मां कामाख्या धाम में होने वाले आयोजन आमजन की श्रद्धा और सहयोग से संपन्न होते हैं।
उन्होंने मां कामाख्या धाम की चुनरी यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें माताओं, बहनों और बेटियों की लाखों की संख्या में सहभागिता रही है।
विधायक ने मां कामाख्या से क्षेत्र में खुशहाली, तरक्की और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों से 7 नवंबर को अयोध्या में होने वाले मुख्य दीपोत्सव में शामिल होने की अपील की। इसमें मुख्यमंत्री और भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन प्रस्तावित है।
#reels #reelsviral #reelsviralシ #viralreelsシ #viral #viralreels #PostViral #deepotsav #ayodhya Awadh News24 MYogiAdityanath Dr. Amit Singh Chauhan Jitendra K. Singh Ram Chandra Yadav Chandrabhanu Paswan