तांदुला नदी पुनरूद्धार की दिशा में सार्थक पहल: मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने तांदुला तट पर रोपा बरगद का पौधा।
'नीर चेतना अभियान' के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद स्थित जीवनदायिनी तांदुला नदी के तट पर आज एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने विधि-विधान से बरगद (वटवृक्ष) का पौधा रोपा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी श्री किरण चव्हाण, डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल और सीईओ जिला पंचायत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे रोपे।
#नीर_चेतना_अभियान
#baloddistrict
24 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 14, 2026