भरवारी में एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के कस्बा भरवारी में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोखराज, चौकी प्रभारी भरवारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
एसपी ने बाजार, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर व्यापारियों व आमजन से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को नियमित एवं प्रभावी पैदल गश्त, जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
@cmoffice_up @uppolice @kaushambipolice @socialist_akhileshyadav