दिल्ली में बड़ा हादसा: CNG भरवाते समय ट्रक का सिलेंडर फटा, 3 की मौत; 3 घायल
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को CNG भरवाते समय एक ट्रक के गैस सिलेंडर में हुए जोरदार धमाका हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के CNG पंप पर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। एक ट्रक CNG भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। जैसे ही ट्रक की CNG किट में नोजल लगाकर गैस भरने की प्रक्रिया शुरू की गई, उसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया।
धमाके के बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर CNG गैस और धुएं का गुबार फैल गया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने परिसर में छह लोगों को घायल अवस्था में पड़ा देखा। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान ब्रह्मजीत, मनीष और सनी ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन घायल ल