इंदौर: लॉजिस्टिक कंपनी में लाखों की धोखाधड़ी, एरिया मैनेजर पर मामला दर्ज, लसुड़िया इलाके की घटना
Indore, Indore | May 18, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी में पदस्थ एरिया मैनेजर द्वारा फर्जी बिल्टियां लगाकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी एरिया मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें आरोपी का काम कंपनी के लिए नया व्यापार लाना था, लेकिन उसने अन्य व्यक्ति से मिलकर धोखाधड़ी की।