इंदौर: बापट चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक महिला की मौत, हीरानगर पुलिस कर रही जांच
Indore, Indore | May 18, 2025 इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर में रहने वाली एक महिला ई-रिक्शा चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतका की पहचान पुष्पा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा बापट चौराहे की ओर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल होने के बाद पुष्पा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।