कटिहार: डीएस कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।
कटिहार जिला अधिकारी रवि प्रकाश और एसपी जितेंद्र कुमार ने जिले में चल रही इंटर की वार्षिक परीक्षा को लेकर जिले के डीएस कॉलेज,सुर तुलसी कॉलेज,के बी झा कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने के बी झा कॉलेज अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का भी निरीक्षण किया।