सहजनवा: गीडा थाने के मालखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जरूरी फाइलें जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
गोरखपुर के गीडा थाना मुख्यालय में रविवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। मालखाने में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय मालखाने का दरवाजा बंद था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब कमरे से धुआं निकलते देखा तो तुरंत कार्रवाई में जुट गए। सबसे पहले बिजली विभाग को सूचित कर बिजली की आपूर्ति बंद करवाई गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।