सहजनवा: जैतपुर से निकलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 जुलाई से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी
मुजफ्फरपुर-गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे के जैतपुर से निकलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक जुलाई से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू हो गई है। टोल टैक्स वसूलने का टेंडर पाने वाली एजेंसी ने इसके लिए अपने सिस्टम इंस्टाॅल करने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को टोल टैक्स की दरें घोषित होने का अनुमान है।