गुना नगर: जिला अस्पताल में तंबाकू खाते और धूम्रपान करते पकड़े गए लोग, टीम ने 12 लोगों पर ₹1300 का किया चालान
गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिला अस्पताल को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई जारी है। 5 मई को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी विनीत सोनी ने बताया, वार्डो के निरीक्षण में 12 लोग तंबाकू खाते और धूम्रपान करते पकड़े गए। टीम ने 12 लोगों पर कार्यवाही की, ₹300 का जुर्माना किया। मौके पर परामर्श प्रदान कर तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया।