अस्सी घाट पर किराये को लेकर पर्यटकों और नाविकों में हुई मारपीट, पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया
वाराणसी के अस्सी घाट पर किराये को लेकर पयर्टकों और नाविकों में झगड़ा हो गया। नाविकों ने एक पयर्टक की पिटाई कर दी। ये बात जब पर्यटक के साथियों को पता चली तो वे नाविकों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस को जैसे ही सूचना। मिली। 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।