अणुव्रत एक्सप्रेस में करीब 70 तोला सोना और लाखों की नकदी चोरी का पर्दाफाश,
बीकानेर जीआरपी पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्य को पकड़ा
बीकानेर। अणुव्रत एक्सप्रेस में महिला यात्री के बैग से करीब 65-70 तोला सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के सनसनीखेज मामले का जीआरपी थाना बीकानेर ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा की एक अंतरराज्यीय चोरी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी गए अधिकांश जेवरात और पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में देशभर की लंबी दूरी की ट्रेनों में इसी तरह की कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गत 14 सितंबर की तारीख को परिवादी विक्रम रमेश राजपुरोहित ने जीआरपी थाना बीकानेर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका परिवार महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरूड में मिठाई का व्यवसाय करता है। उनकी माता और बहन गत 11 सितंबर की तारीख को अणुव्र�
Bikaner, Bikaner | Sep 23, 2026