हुज़ूर: भोपाल के कोलार क्षेत्र के बंजारी इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित बंजारी इलाके में बदमाशों ने 23 वर्षीय शुभम यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शुभम कुछ दिनों पहले एक बर्थडे पार्टी में आरोपियों से विवाद में उलझा था। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुभम, मूल रूप से सीहोर का निवासी था और इन दिनों भोपाल के गौरव नगर में रहकर ड्राइवरी कर रहा था|