बागीदौरा: राउमावि चोखला में प्रतिभा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राज्यभर में खेल प्रतिभाओं की पहचान और संवर्धन के लिए चलाए जा रहे 'प्रतिभा' कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोखला में शारीरिक दक्षता व क्षमता परीक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खेल का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने