कैराना: इस्लामपुर घसौली गांव में बच्चों के विवाद में किशोर के साथ की गई मारपीट, पुलिस को दी गई तहरीर
Kairana, Shamli | Nov 24, 2025 कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में कुछ दिन पहले बच्चों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने किशोर के साथ मारपीट कर दी, जिस कारण किशोर घायल हो गया। इसके बाद घायल किशोर को लेकर उसकी मां स्थानीय थाने में पहुंची और आरोपियों के विरूद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।