बैतूल नगर: "कीचड़ में फंस रहा भविष्य! स्कूली छात्रों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा परिवार, 500 मीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग
बैतूल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां करती है। भीमपुर तहसील के ग्राम पंचायत कुंडबकाजन (काजरी) से एक ग्रामीण अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से जनसुनवाई में पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि मुख्य सड़क से उनके घर तक करीब 500 मीटर का