लोहरदगा: लोहरदगा में 18 दिवसीय गणगौर महोत्सव का भव्य समापन, मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन किया
लोहरदगा मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा 18 दिनों तक श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई गणगौर पूजा का भव्य समापन मंगलवार शाम 4:30 बजे हुआ। ठाकुरबाड़ी तालाब, गुदरी बाजार में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गणगौर माता की प्रतिमा का विधिपूर्वक विसर्जन किया गया।