लोहरदगा: लोहरदगा में धूमधाम से मना सरहुल, संस्कृति, सौहार्द और आस्था के रंग में रंगा शहर, झांकियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंजा
लोहरदगा जिले में मंगलवार को सरहुल पूजा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम करीब 3:30 बजे शुरू हुए इस पर्व ने पूरे शहर को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ढ़ोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए लोग सरहुल का आनंद लेते नजर आए। इस महोत्सव में आम और खास सभी एक ही रंग में रंगे दिखे।