लोहरदगा: लोहरदगा में सरहुल उत्सव की धूम: मंत्री चमरा लिंडा, सांसद और विधायक ने मांदर की थाप पर नृत्य किया, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
लोहरदगा जिले में मंगलवार से दोपहर 2:30 बजे प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिले में सरहुल का उल्लास छाया रहा, जहां आदिवासी समाज के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उमड़े। मांदर की थाप और नगाड़ों की गूंज के बीच जनजातीय कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत, और विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने भी सरहुल नृत्य का आनंद लिए।