हुज़ूर: भोपाल में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, भुगतान के आश्वासन के बाद काम पर लौटे
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2025 नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार सुबह वेतन न मिलने पर वाहनों को खड़ा कर सफाई कार्य रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान डिप्टी कमिश्नर चंचलेश गिरहारे से चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने दोपहर 2 बजे तक भुगतान का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए।