सीतामढ़ी सदर अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन, सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार और NCDO डॉ. सुनील कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार एवं NCDO डॉ. सुनील कुमार सिन्हा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अधिकारियों ने दोनों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में मिले सहयोग और स्नेह को वे हमेशा याद रखेंगे। साथ ही उन्होंने नवपदस्थापित सिविल सर्जन एवं NCDO को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।