हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर आज स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था।
चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।