कुलपहाड़: 24 घंटे बाद भी कमालपुरा बांध में डूबे युवक का सुराग नहीं मिला, तलाश जारी है
कमालपुरा बांध में दोस्तों के साथ नहाने आया युवक बंटी अहिरवार डूब गया। बंटी अपने दोस्तों आकाश और मोनू अहिरवार के साथ बांध पर नहाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बांध किनारे खड़ी नाव को उठाकर घूमने लगे। इसी दौरान नाव गहरे पानी में पहुंचते ही अचानक पलट गई। हादसे में आकाश और मोनू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि बंटी गहरे पानी में डूब गया।