हरिद्वार: बहादराबाद स्थित फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना पर दौड़ी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें, 11 लोगों का किया गया रेस्क्यू
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के द्वारा मंगलवार को मॉकड्रिल कर रिस्पॉन्स टाइम चेक किया गया। मॉकड्रिल के तहत बहादराबाद स्थित एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दोनों टाइम तुरंत फैक्ट्री में पहुंची और 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सीपीआर देकर उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भी पहुंचाया गया। asi दीपक मेहता ने बताया कि मॉकड्रिल में रिस्पॉन्स टाइम बेहतर रहा।