हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने जंगल में ले जाकर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबोचा, फरार होने की फिराक में था आरोपी
श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक नाबालिक को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पीड़िता के पिता की ओर से श्यामपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और आरोपी को वारदात के चंद घंटे बाद ही जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार होने की फिराक में था लेकिन पहले पुलिस के हत्थे चढ गया।