लालगंज: गड़बड़ा धाम तिराहे पर पिकअप की टक्कर से घायल व्यक्ति की मंडलीय अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पीएम हाउस
ड्रमंडगंज के एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय कुबेर की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में देर रात मौत हो गई। हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने सोमवार दोपहर बाद करीब 3:00बजे टक्कर मार दिया। घायल को परिजन उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।