प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा एक दिवसीय यात्रा को लेकर सोमवार को पाली पहुंचे जहां नयागांव क्षेत्र में जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया । इस दौरान पाली में एक निजी महाविद्यालय में अनियमिताओं का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है ।