हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र के गांव बासका काल में संदेहास्पद परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बासका काल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवती की मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन भी घटना को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दे सके हैं।