शामली: बधेव में पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वांछित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 शामली की थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को थानाक्षेत्र के गांव बधेव निवासी पत्रकार विपिन कुमार के साथ मारपीट और जानलेवा हमले की घटना हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में वांछित 1 अभियुक्त के रूप में बधेव गांव निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।