ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर विधायक शिवजी के अवतार, हुलास पांडेय हारे तो राधाचरण कैसे जीतेंगे: पूर्व MLC
जिले में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। ब्रह्मपुर भी इस राजनीतिक सरगर्मी से अछूता नहीं है। भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों पार्टियों की बैठकों और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।