चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता ने आज वीरवार को दोपहर 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी पुलिस ने गांव चरखी निवासी युवक से 50 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी भोजराज जिला हिसार के रुप में हुई है ।