घोड़ाडोंगरी: रतनपुर गांव में बिजली विभाग को आवंटित भूमि पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी सरकार ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रतनपुर गांव में बिजली विभाग को आवंटित भूमि पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी सरकार ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौपा। मांझी सरकार के सदस्यों ने बताया कि घोड़ाडोंगरी तहसील के रतनपुर में बिजली विभाग को भूमि आवंटित की गई है। इस भूमि पर मांझी सरकार के सदस्य का 3पीढ़ी के कब्जा है। तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर आवंटन रद्द करने की मांग की।