कांके: रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु की बैठक
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई। बैठक में उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि इसका लाभ सभी योग्य महिला को मिलें।