कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास बीजेपी युवा मोर्चा ने बीजेपी विधायकों के निलंबन के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2024 बीजेपी युवा मोर्चा ने बीजेपी विधायकों के निलंबन के खिलाफ रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास मशाल जुलूस निकाला और हेमंत सरकार का विरोध में जमकर नारेबाजी की।मशाल जुलूस में शामिल बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बीजेपी विधायकों को सदन में प्रताड़ित करने का काम किया गया और उन्हें सदन से निलंबित किया गया। इन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है।