खड़गपुर: पीएचसी असरगंज में पदस्थापित चिकित्सक की हृदय गति रुकने से मौत
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कार्यरत चिकित्सक डॉ अशोक पाल चौधरी की हृदय गति रुकने से मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। उनकी पदस्थापना 15 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। मौत की सूचना पर तारापुर के पूर्व प्रभारी डॉक्टर बी एन सिंह, अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल कर मृत घोषित किया।