मिश्रिख: नैमिषारण्य अमावस्या के पर्व पर गोमती नदी में नहाते समय दो दोस्त गहरे पानी में डूबे, NDRF की टीम कर रही है दोनों की तलाश
जनपद के नैमिशारण्य तीर्थ में अमावस्या के पद पर गोमती नदी में नहाने के लिए सिधौली क्षेत्र निवासी दो दोस्त पहुंचे थे। गोमती नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा था। उसको बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी उसके पास गया और दोनों गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद चिक पुकार मच गई मामले में एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों के द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है।