कानपुर: पनकी में 48 करोड़ रुपए से हटेंगे 15 साल से जमा कूड़े के पहाड़, IIT ने तैयार की रिपोर्ट
पनकी में 15 वर्षों से अधिक समय से जमे कूड़े के पहाड़ 48 करोड रुपए खर्च कर खत्म किए जाएंगे।नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जानकारी दी आईआईटी कानपुर ने ड्रोन के माध्यम से पूरी रिपोर्ट तैयार की है और एस्टीमेट तैयार किया है। शासन की मोहर लगने के बाद ही इसको निस्तारित करने के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।