कानपुर: कोहना के बेला बार में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई घटना में पीड़िता बयानों में पलटी
कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला बार में न्यू ईयर पार्टी के दौरान विवाद हो गया था,जिसके बाद एक पक्ष की महिला ने बेला बार के संचालक और अन्य युवकों के विरुद्ध छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बताया पीड़िता ने न्यायालय में बयान पलट दिया है।