कानपुर: नजीराबाद के होटल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस
नजीराबाद के होटल में न्यू ईयर पार्टी मनाने का युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक होटल में रूम बुक करके पार्टी मनाने गया था। इसके बाद युवक का बाथरूम में अर्धनग्न हालत में शव पड़ा हुआ मिला।नजीराबाद इंस्पेक्टर अमान सिंह ने शुक्रवार 9:00 बजे बताया कि शराब के ओवरडोज मौत की वजह लग रही है। परिजनों के आरोप के आधार पर सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।