कानपुर: रेल बाजार में दबंगों ने महिला के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का लगाया गया आरोप
रेलबाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने क्षेत्र के युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है की छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने गुरुवार सुबह 9 बजे उसके घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। थाना प्रभारी का कहना है दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।