मिल्कीपुर: इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, शादी से मुकरने पर भेजा गया जेल
मामला थाना क्षेत्र इनायतनगर का है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद युवक शादी से मुकर गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर इनायतनगर थाना में दी। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि युवक को हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।