कोरांव: सपा जिला उपाध्यक्ष किसान नेता राजेश पांडेय की मांग पर सांसद ने क्षेत्रीय प्रबंधक को बसों के संचालन के लिए लिखा पत्र
प्रयागराज के सांसद कुंवर उज्जवल रमण सिंह ने कोरांव बाजार से मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित पैतिहा तक सरकारी बसों के संचालन के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। यह पहल समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और किसान नेता राजेश पांडेय की मांग पर की गई है।कोरांव क्षेत्र मध्य प्रदेश से सटा हुआ है। सीमावर्ती गांवों के लोगों को प्रयागराज पहुंचने में काफी कठिनाई होती है।