ग्यारसपुर: राधा-कृष्ण मंदिर विवाद: परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
ग्यारसपुर तहसील के बागरोद कस्बे में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को लेकर पुजारी नियुक्ति का विवाद फिर गहरा गया है। कानूनगो परिवार द्वारा निर्मित इस मंदिर में लंबे समय से पूजा-अर्चना करने वाले परिवार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक अन्य व्यक्ति ने गलत तरीके से खुद को पुजारी घोषित कर दिया है।